Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विधायक नंदकिशोर के निदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने छह वार्डों में बांटे 11 सौ फूड पैकेट

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। 'सेवा ही संगठन है' के प्रति कृतसंकल्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज छह वार्डों में गरीबों के बीच 11 सौ पके पका...

On the direction of MLA Nandkishore, BJP workers distributed 1100 food packets in six wards
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। 'सेवा ही संगठन है' के प्रति कृतसंकल्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज छह वार्डों में गरीबों के बीच 11 सौ पके पकाए भोजन का पैकेट वितरित किया।

 पूर्व मंत्री और पटना साहिब के विधायक नंद किशोर यादव के निदेश पर कोरोना को लेकर लगे लाकडायून से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर समाज के अति कमजोर वर्ग , अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों के बीच पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी 14 मंडलों के  भाजपा कार्यकर्ता फूड पैकेट के वितरण कार्य में लगे हैं। इसके साथ ही विभिन्न इलाके में मास्क, सेनिटाइजर और काढ़ा का किट भी बांटा जा रहा है।

       आज वार्ड संख्या 53, 58, 59,60, 65 और 72 में गरीबों के बीच फूड पैकेट बांटा गया। इस मौके पर विभिन्न मंडलों के भाजपा अध्यक्ष के साथ-साथ मनीष कुमार ,अशोक भारती, संजीव कुमार लड्डू, हरेंद्र चंद्रवंशी, बद्री प्रसाद गुप्ता, अमरजीत सिंह और अमित कुमार सिंह आदि सक्रिय थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now