Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पप्पू यादव की रिहाई के मांग करते हुए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

पूर्णिया (न्यूज़ सिटी) ।  पूर्णिया में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आर एन साह चौक पर पार्टी संरक्षक पप्पू यादव की रिहाई की मांग करते ...



पूर्णिया (न्यूज़ सिटी) ।  पूर्णिया में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आर एन साह चौक पर पार्टी संरक्षक पप्पू यादव की रिहाई की मांग करते हुए आक्रोशपूर्ण अर्धनग्न प्रदर्शन किया। जहाँ कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया. वही प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू भगत कर रहे थे। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पप्पू यादव दवा माफिया,अस्पताल माफिया और ऑक्सीजन माफियाओं के साजिश का शिकार हुए हैं।

वही प्रदर्शन में शामिल जनाधिकार पार्टी के युवा परिषद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सूबे की संवेदनहीन और बेशर्म सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पप्पू यादव जी को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। एम्बुलेंस हो या ऑक्सीजन, कोरोना काल मे सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जब तक पप्पू यादव की रिहाई नही होती है,पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरते रहेंगे।


पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नंदन

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now