Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक की मौत

नौबतपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में चालक का इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक  की पहचान ...


नौबतपुर।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में चालक का इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक 
की पहचान राहुल कुमार 18 वर्ष, थाना क्षेत्र के अंजवा निवासी राम कुमार यादव का पुत्र था। घटना नौबतपुर लख स्थित सोन नहर पुल पर शनिवार की रात को हुई। 

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर बिक्रम से नौबतपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोन नहर पुल पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक कि सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे राहगीरों की मदद से आनन-फानन में इलाज़ के लिये रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया। स्थिति नाजुक देख चालक को प्राथमिक इलाज़ के बाद चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। चालक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है तो परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल था। ट्रैक्टर दुर्घटना का सबसे दुखदायी पहलू यह है कि मृत चालक नाबालिग था। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये दानापुर भेज दिया है। वही ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है और इस मामले की पड़ताल की जा रही है।

नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now