Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में कार व बाइक में हुई आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग जख्मी

नौबतपुर। नौबतपुर-भुसौला मार्ग एनएच 139 पर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के समीप शनिवार को कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार ...


नौबतपुर।
नौबतपुर-भुसौला मार्ग एनएच 139 पर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के समीप शनिवार को कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज़ के लिये रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज़ के बाद चिकित्सक ने सभी को पटना रेफर कर दिया। जख्मी लोगो मे सिपारा निवासी वकील कुमार, 35 वर्ष। गुड्डी देवी, 30 वर्ष। सृष्टि कुमारी, 5 वर्ष। आकाश कुमार,14 वर्ष। शामिल हैं। बताया जाता है कि बाइक पर सवार लोग नौबतपुर से फुलवारी शरीफ की ओर जा रहे थे। इसी बीच चिरौरा गांव के समीप फुलवारी शरीफ की ओर से तेज गति से आ रहे एक कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।उसके बाद स्थानीय लोगो ली मदद से घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेपजराल अस्पताल लाया जहाँ से चारो को उचित इलाज के लिए पटना भेज दिया गया।

नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now