Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर को तिहाड़ जेल के डीजी ने किया खंडन, बोले.. अभी इलाजरत है

डेस्क। तिहाड़ जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिसके चलते उनकी हालत गं...


डेस्क।
तिहाड़ जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित होते ही उन्हें बीते एक सप्ताह से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इसी बीच शहाबुद्दीन की निधन की खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद तिहार जेल के डीजी संदीप गोयल ने सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि शहाबुद्दीन जीवित हैं, उनका इलाज चल रहा है।


वही पूर्व सांसद के रिश्तेदार मोहम्मद रिजवान के अनुसार, शहाबुद्दीन कोमा में चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर एक समाचार एजेंसी ने आज सुबह शहाबुद्दीन की निधन होने की खबर ट्वीट की थी। जिसके कुछ देर के बाद ही उस ट्वीट को हटा लिया गया। एजेंसी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अधिकारिक पुष्टि के इंतजार में ट्वीट को हटा दिया गया है। शहाबुद्दीन के निधन की जानकारी उनके परिवार के सदस्य और राजद प्रवक्ताओं की ओर से दी गई थी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now