नौबतपुर। सड़क क्रॉस कर रही महिला की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ज...
नौबतपुर। सड़क क्रॉस कर रही महिला की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बिहटा सरमेरा स्टेट हाइवे 78 पर थाना क्षेत्र के चेचौल गांव के पास शनिवार की रात को हुई। मृतक मंजू देवी 40 वर्ष, थाना क्षेत्र के चेचौल निवासी जितेंद्र राम की पत्नी थी। परिजनों ने बताया की एक शादी समारोह से खाना खाने के बाद वो पैदल ही घर जा रही थी कि बिहटा-सरमेरा रोड के पास सड़क क्रॉस करने लगी तो उसे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौत हो गई।
नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।




