Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीएम नीतीश ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर के सूची में किया शामिल, कोरोना टीकाकरण का दिया आदेश

पटना। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किया है और उन्हें ...


पटना।
इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किया है और उन्हें कोविड-19 टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री में पत्रकारों के हित में बड़ा निर्णय लिया है।








 

सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों के साथ साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा सत्यापित सभी पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे सभी चिन्हित पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण की किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के दौर में पत्रकार अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वे कोरोना संक्रमण के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं ऐसे में इन्हें फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में रखकर टीकाकरण कराने का फैसला लिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now