Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


यास तूफान की आशंका को लेकर पूर्णिया में भी एसडीआरएफ की टीम एलर्ट मूड में

पूर्णिया। जिला में यास तूफान की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर एसडीआरएफ...


पूर्णिया।
जिला में यास तूफान की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर एसडीआरएफ की टीम भी अपने सभी संसाधनों के साथ पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पूर्णिया के जिला स्कूल मे एसडीआरएफ की एक कंपनी मौजूद है. उनके पास 8 वोट, 8 मोटर, लकड़ी काटने वाली मशीन समेत कई तरह की औजारें हैं. 


एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर एसएन पांडेय ने कहा कि उन्हें राज्य मुख्यालय और जिला प्रशासन की तरफ से यास तूफान को लेकर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश मिला है. उन लोगों ने अपने सभी वोट मशीन और सारे चीजों को जांच लिया है. अगर किसी तरह की आपदा आती है तो वे लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे और रेस्क्यू करने में सक्षम है.

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now