पटना। चक्रवाती तूफान " यास " का आंशिक असर बिहार में दिखने लगा है। बिहार के कई जिला में तेेेज हवा के साथ वारिस हो रही है। पटना जिल...
पटना। चक्रवाती तूफान " यास " का आंशिक असर बिहार में दिखने लगा है। बिहार के कई जिला में तेेेज हवा के साथ वारिस हो रही है। पटना जिला के आसपास के इलाको मे बुद्ववार सायं काल से काले बादल एवं ठंढ़ी हवा के साथ तेज वारिस हुए। बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न चक्रवाती तूफान यास के मध्यनजर बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने 01 अणे मार्ग से 25 मई को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चक्रवाती यास तूफाना की तैयारीयों को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग संबद्व विभाग एवं सभी जिलाधिकारीयों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गयी थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किए गए है कि सूचना के अनुसार पुरे बिहार मे इस चक्रवाती तुफान यास का प्रभाव पड़ेगा। संबंधित विभाग लगातार नजर बनाएं रखेगें। 26 से 30 मई तक कुछ स्थानों पर आंशिक वारिस तो वही कुछ स्थानो पर तेज हवा व गरज के साथ भारी वारिस होने की संभावना व्यक्त की गयी है। उन्होंने कहा कि बिजली कि व्यवधान आने की स्थिति में सभी सरकारी एवं प्राईवेट अस्पतालो में मरीजों का इलाज प्रभावित न हो इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करेगे। आपदा प्रबंधन विभाग एवं मौसम विभाग ने लोगो से तूफान वज्रवात वारिस के दौरान सावधानी बरतने घरों मे सुरक्षित रहने किसी पेड़ टेलीफोन एवं बिजली खम्भे के नजदीक खड़े ना रहने, बुजुर्ग बच्चों के साथ नदी - तालाब में मछुआरे ना जाएं। पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गयी है।
पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।।




