पटना (न्यूज सिटी)। जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत बेहरावां पंचायत के राजघाट नवादा मे सन 2018 में पुनपुन नदी में पुल निर्माण कराया गया था। जह...
पटना (न्यूज सिटी)। जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत बेहरावां पंचायत के राजघाट नवादा मे सन 2018 में पुनपुन नदी में पुल निर्माण कराया गया था। जहां पुनपुन नदी पुल के नजदीक से एम्स पटना की ओर जानेवाली सड़क मे खुदरे गढ्ढा होने के कारण हल्की बारिश मे जल-जमाव होने लगे है। अगर पुनपुन नदी पुल एवं सड़क पर जल्द ही अग्रतर विभागीय देख रेख नही होने के कारण सड़क के हालात बरसाती मौसम मे जर्जर एवं दैनिय स्थिति हो सकती है।
यह सड़क पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के पशिचम सुदुर ग्रामीण इलाके को एम्स हास्पिटल पटना से जोड़ती है। वही स्थानीय निवासी गजेन्द्र कुमार एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सन 2018 में पुनपुन नदी पुल एवं सड़क का निर्माण कराया गया था।
परन्तु महज 03 से 04 सालो मे ही पुनपुन नदी पुल एवं सड़क मे खुदरे गढ्ढा होने लगे पुल से उतर लगभग 500 मीटर खुदरे सड़क पर गढ्ढे के कारण हल्के वारिस मे जल जमाव हो रहे है इस सड़क से आने जाने वाले लोगो को संभावित दुर्घटना हो सकता है उन्होनॅ कहा की पूर्व में व्हाट्सएप्प के जरिए क्षेत्रीय विधायक सांसद एवं विभाग को शिकायत कराया गया था लेकिन विभाग द्वारा सड़क को आंशिक रुप से मरम्मती कर काम को छोड़ दिए गए।
पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।






