Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


CORONA : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 11 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

  पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण...

 

CORONA: Big decision of Bihar government, all schools and colleges closed till April 11

पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने के बाद यह निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। इसके साथ ही 5 अप्रैल से खुलने वाले स्कूल-कॉलेज और कोचिंग स्थान अब 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे। नीतीश कुमार ने बैठक में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी थी। जिसके बाद ही स्कूल-कॉलेजों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है।

बसों में क्षमता से आधी सवारी बैठाने की इजाजत

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए बसों में क्षमता से आधी सवारियों को बैठाने का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता के ज्यादा किसी भी परिस्थित में नहीं रहने दिया जाएगा। यह व्यवस्था 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लागू रहेगी। इसका पालन कराने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग और जिला प्रशासन की होगी।

श्राद्ध में 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत

बिहार सरकार के गृह विभाग का ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों र किसी की प्रकार के कार्यक्रमों पर 5 अप्रैल से महीने के आखिर तक रोक लगी रहेगी। इस दौरान श्राद्ध में केवल 50 लोग और शादी विवाह के कार्यक्रम में 250 लोगों को शामिल करने की इजाजत होगी।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के जनता से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए गाइडलाइंस का पालन करें। साथ ही कोविड-19 टीकाकरण भी करना होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक आयोजनों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दें। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के लिए तैयार किए गए अस्पतालों में पूरी तैयारी रखें और टीकाकरण की संख्या को बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now