Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


AIMPLB के महासचिव मौलाना वली रहमानी का हुआ इंतेक़ाल, सीएम नीतीश ने जताया शोक

पटना। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी और मुस्लिमों के बड़े धर्मगुरु मौलाना वली रहमानी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि...


पटना।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी और मुस्लिमों के बड़े धर्मगुरु मौलाना वली रहमानी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मौलाना वली रहमानी बीते करीब एक हफ्ते से बीमार थे। दो दिन पहले ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। 

मौलाना वली रहमानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव के साथ मुंगेर के खानकाह रहमानी सज्जादानशीं हजरत मौलाना भी थे। मौलाना वली रहमानी बिहार, ओडिशा और झारखंड के इमारत-ए-शरिया, अमीर-ए-शरियत के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां दे रहे थे। इसके अलावा वे रहमानी-30 के संस्थापक थे और बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इमारत-ए-शरिया के अमीर-ए-शरियत और पूर्व विधान पार्षद हजरत मौलाना सैय्यद वली रहमानी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि हजरत मौलाना सैय्यद वली रहमानी के इंतकाल की खबर से दुखी हूं। उनका नाम बिहार और देश के मशहूर आलिम-ए-दीन में शुमार होता था। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं खानकाह-ए-रहमानिया, मुंगेर के सज्जादानशीं भी थे। वे रहमानी-30 के संस्थापक थे और बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now