Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सड़क पुल निर्माण कार्य मे लगे मजदूर की मौत एक मजदूर जख्मी हुआ ।

पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन थाना क्षेत्र के सम्मनचक गांव के नजदीक पटना गया एनएच 83 पुल निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर सरिया से दब गया जिससे म...

पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन थाना क्षेत्र के सम्मनचक गांव के नजदीक पटना गया एनएच 83 पुल निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर सरिया से दब गया जिससे मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि अन्य एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया यह घटना शनिवार देर शाम की है मृतक युवक लगभग 32वर्ष राजेश कुमार निवासी भगवतीपुर पंडारक थाना के रूप में पहचान हुई वही सूचना पाकर घटनास्थल पहुँची पुनपुन पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास की तो स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक परिजन के आने की बात कह कर हंगामा करने लगे शव को उठाने नही दिया तो पुनपुन पुलिस ने घटनास्थल पर मृतक के परिजन का आने का इंतज़ार की गई मिली खबर के मुताबिक पुल निर्माण में कार्यरत 5 मजदूर काम कर रहे थे काम के दौरन अचानक पुल के नीचे काम कर रहे मजदूर राजेश कुमार के उपर सरिया जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य 30 वर्षीय मजदूर अरविंद कुमार चोट से जख्मी हुए घटना के उपरांत मजदूरों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे घायल को गम्भीर स्थिति में उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वही घटनास्थल पर अंधेरे के कारण ग्रामीणों एवं पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ा घटना के बाद तीन अन्य काम मे लगे मजदूर वहा से भाग गए ग्रामीणों द्वारा पीड़ित को मुआवजे देने की मांग की गई पुनपुन थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा शव शिनाख्त होने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now