Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया में झोलाछाप डॉक्टर ने एक बार फिर महिला की ली जान 

पूर्णिया। जिला में झोलाछाप एक डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई. घटना मरंगा थाना अंतर्गत लाइन बस्ती की है. घटना की सूचना मिलत...




पूर्णिया।
जिला में झोलाछाप एक डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई. घटना मरंगा थाना अंतर्गत लाइन बस्ती की है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद पांडेय भी जांच में जुट गए हैं. मृतिका बसंती देवी की बेटी संगीता कुमारी ने कहा कि उनकी मां के दांत में दर्द था पिता ने कंपाउंडर को बुलाया विक्रम ठाकुर ने उनकी मां को सुई दिया. सुई देने की कुछ देर बाद ही माँ की स्थिति काफी बिगड़ गई. उसके बाद कंपाउंडर वहां से भाग खड़ा हुआ. जब तक माँ को सदर अस्पताल लाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने इस बाबत मरंगा थाना में लिखित शिकायत की है. वहीं सदर एसडीपीओ आनंद पांडे ने कहा कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now