Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अखबार बांटने वाला विश्वजीत को मिला 93% अंक, मैट्रिक टॉपर्स को द ब्लूबेल्स इंटरनेशनल स्कूल ने किया सम्मानित

बिहटा। विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल ने हाल ही में बिहार बोर्ड द्वारा डिक्लेयर्ड मैट्रिक परीक्षा में...


बिहटा।
विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल ने हाल ही में बिहार बोर्ड द्वारा डिक्लेयर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए बच्चों का नाम विश्वजीत रितु और अंजलि है जिन्होंने क्रमशः 93%, 91%, 90% मार्क्स प्राप्त किया हैं। बातचीत के दौरान विश्वजीत ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हैं। जीविकोपार्जन हेतु उन्हें पेपर बांटने का भी काम करना पड़ा फिर भी अपने मजबूत हौसलो के बदौलत उन्होंने प्रतिदिन 9 घंटे की पढ़ाई की और सफलता को अर्जित किया। विश्वजीत का ख्वाब आईपीएस बनने का है। 

रितु ने बताया कि उन्होंने अपने पढ़ाई में संतुलन साधा। वह नियमित रूप से 8 घंटे की पढ़ाई करती थे, जिसके कारण उन्हें इतना अच्छा मार्क्स आया है। अंजलि ने बताया कि वह एस एस सी की तैयारी करना चाहती है। जल्द से जल्द जॉब पाना चाहती है ताकि वह अपने घर का सहारा बन सके। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पापा को दिया।मौके पर मौजूद द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर लवकुश शर्मा ने बताया कि ये बच्चे बेहद होनहार है और हमारी संस्थान ऐसे बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध रहा है। 

स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज ए के सिंह ने बताया कि अंजलि हमारे स्कूल के शिक्षक रामानुज सिंह की बेटी है। वही विश्वजीत हमारे ही स्कूल के शिक्षक विपुल कुमार से ट्यूशन लिया करता था। उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम बेहद छोटे स्तर पर आयोजित की गई जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए महज तीन बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर बीरू शर्मा, अमरेश सिंह, रामानुज सिंह रोशन विपुल, उमेश सिंह और कुंदन द्विवेदी मौजूद रहे।

बिहटा से विजय कुमार की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now