Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


किशनगंज थाना प्रभारी की निर्मम हत्या के बाद पैतृक गांव में शोक की लहर 

पूर्णिया। किशनगंज टाउन थाना के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की निर्मम हत्या के बाद उनके पैतृक गांव पूर्णिया के जानकीनगर थाना अंतर्गत रामपुर ति...


पूर्णिया।
किशनगंज टाउन थाना के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की निर्मम हत्या के बाद उनके पैतृक गांव पूर्णिया के जानकीनगर थाना अंतर्गत रामपुर तिलक गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं आसपास के पड़ोसी और ग्रामीण भी इस घटना के बाद से काफी शोकाकुल है. मृतक दरोगा की पत्नी मीनू स्नेह लता, पुत्र और पुत्री पटना में रहते हैं. अश्विनी कुमार के दो पुत्री और एक पुत्र है. वे दो भाई और दो बहन है. जिसमें सबसे बड़े थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ही थे. मृतक थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के छोटे भाई प्रवीण की पत्नी पूनम देवी ने कहा कि हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अश्विनी कुमार काफी मिलनसार व्यक्ति थे. जब भी गांव आते थे तो सब से मिलते जुलते थे. उनकी पत्नी और पुत्र पटना में है . 


घटना की सूचना मिलते ही वे लोग भी पटना से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं. जबकि मृतक के भाई समेत अन्य परिजन शव लाने के लिए किशनगंज गए हुए हैं. वही थाना प्रभारी के पड़ोसी रवि कुमार ने कहा कि अश्विनी कुमार 1994 बैच के अधिकारी थे और काफी कर्तव्यनिष्ठ और इमानदार व्यक्ति थे. अश्विनी कुमार पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. यह सूचना मिलते ही गांव के लोग काफी मर्माहत हैं. उन्होंने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की.

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now