पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक सिगरेट कारोबारी के कर्मचारी जयेश गुप्ता से नौ...
पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक सिगरेट कारोबारी के कर्मचारी जयेश गुप्ता से नौ लाख 80 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित कर्मचारी ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पटना सिटी डीएसपी अमित शरण दल बल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुटे है। साथ ही पुलिस अज्ञात लूटेरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी करने के लिए घटनास्थल के आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
घटना के संबंध में सिगरेट कारोबारी शंभू गुप्ता के कर्मचारी जयेश गुप्ता ने बताया कि मालसलामी के मंसूरगंज में तगादा के पैसे लेकर बाइक पर सवार होकर मालसलामी से कंकड़बाग की ओर लौट रहे थे। तभी बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर पहले से घात लगाए हथियारबंद बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बैग में रखे नौ लाख 80 हजार रुपए लूट लिए।
पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। ताकि लुटेरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।





