Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बेउर समेत बिहार के सभी जेलों में बंद कैदियों व उनके परिजनों की मुलाकती पर लगी रोक

पटना।  कोरोना वायरस की दूसरी लहर फिर से आ चूकी हैं।  इसी को देखते हुए आदर्श   केंद्रीय कारा, बेउर समेत राज्य के सभी जेलों में बंद कैदियों से...


पटना।
 कोरोना वायरस की दूसरी लहर फिर से आ चूकी हैं। 
इसी को देखते हुए आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर समेत राज्य के सभी जेलों में बंद कैदियों से उनके परिजनों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। परिजन अब जेल में बंद कैदियों से मुलाकात व उनका हालचाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ले सकते है। प्रतिदिन बेउर जेल में बंद लगभग 200 कैदी अपने परिजनों से ई-मुलाकात करेंगे। हर कैदी के तीन तीन परिजनों का मोबाइल नंबर लिया गया है। इनका वेरिफिकेशन शुरू हो गया है। 


वकालतनामा व बेल बाउंड के लिए इन नंबरो पर कर सकेें
गें संपर्क :

जेल प्रशासन ने वकालतनामा व बेल बाउंड के लिए एक बेसिक नंबर और तीन मोबाइल नंबर जारी की है। किसी कैदी से वकालतनामा व बेल बाउंड पर हस्ताक्षर कराना हो तो उनके वकील या परिजन फोन नंबर 0612 - 2250352, 9835462408, 7273085841, 9471009824 पर कॉल करेंगे। उसके बाद उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और जेल गेट के पास पहुचने का समय लिखा जाएगा। उसके बाद जेल में बंदी का हस्ताक्षर करा कर उन्हें दे दिया जाएगा। बेउर जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ई मुलाकात से कैदियों को परिजनों से मुलाकात व बातचीत कर सकेंगे।

दिए गए वेबसाइट पर मुकालात के लिए करें रेजिस्ट्रेशन :

ई मुलाकात ई के लिए वेबसाइट eprision.nic.in पर जाना होगा। ई मुलाकात का विक्लप को चुनना होगा। इसके बाद फॉर्म खुल जायेगा और उस फॉर्म में मोबाइल नंबर व ईमेल देना होगा। इसके बाद वीडियोकांफ्रेसिंग पर क्लिक करना है। मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगा, जिसे भरना होगा। इसके बाद ईमेल पर कंफर्मेशन ई-मेल और मैसेज आएगा। इसी ई-मेल और मैसेज पर एक मैसेज आएगा, जिसमें ई-मुलाकात का तिथि व समय मिल जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now