Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रामनवमी के 43 वां शोभायात्रा की तैयारियां को लेकर किया समीक्षा बैठक

पटना सिटी। बुधवार को रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 43 वाँ शोभायात्रा के पाबन अवसर पर तैयारी हेतु समीक्षात्मक चत...


TODAY PATNA NEWS,Patna City,RAMNAVMI,SHOBHA YATRA,
पटना सिटी। बुधवार को रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 43 वाँ शोभायात्रा के पाबन अवसर पर तैयारी हेतु समीक्षात्मक चतुर्थ बैठक मच्छरहट्टा स्थित श्री राजेश कुमार चंद्रवंशी के आवास पर उनकी ही अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन मुरारी राय ने किया। बैठक में सबसे पहले प्रभु श्री राम जी के पूजा अर्चना किया गया एवं कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए सामूहिक प्रार्थना किया। बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना के भयावह स्थिति एवं प्रकोप को देखते हुए शोभायात्रा के लिए सरकार के आदेश का पालन किया जाएगा। सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप आगे की निर्णय लिया जाएगा।


बैठक में श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री राम चन्द्र चंद्रवंशी, नरेंद्र कुमार, मुरारी राय, शंकर महतो, संतोष चौरासिया, बाबू भाई, सुरेंद्र पांडेय, केदार राय, कीर्ती यादव, मुखिया जी, मुन्ना सरकार,, संजय मालाकार, नैयर इकबाल, छोटू गिरी, प्रमोद कुमार आदि शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now