Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वैक्सीन लेने आगे आये मीडिया कर्मी, निर्भिक होकर लोगों से किया टीका लगाने की कीअपील

अररिया। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। शहर ही नहीं सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोग भी टीका लगाने उत्साहित म...


अररिया।
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। शहर ही नहीं सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोग भी टीका लगाने उत्साहित मन से टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के कई वरीय पत्रकार व बड़े व्यवसायियों ने एक साथ सदर अस्पताल परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंच कर कोरोना टीका का पहला डोज लिया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज, डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ सहित कई अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीकाकरण में पत्रकारों व व्यवसायियों के शामिल होकर मुहिम को बढ़ावा देने के इस प्रयास को सराहा। साथ ही 45 साल या इससे अधिक उम्र के तमाम लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिये प्रेरित किया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़ाया मीडिया कर्मियों का हौसला 

कोरोना का टीका लगाने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे मीडिया कर्मियों का स्वास्थ्य अधिकारियों ने हौसला बढ़ाते हुए उनके इस सामूहिक प्रयास को सराहा। डीआईओ डॉ मोईज ने कहा कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में अब तक मीडिया कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लोगों को रोग के प्रति जागरूक करने व बचाव उपायों पर अमल करने के लिये मीडिया कर्मियों का निरंतर सहयोग अब तक प्राप्त होता रहा है। उन्होंने कहा टीकाकरण से कोरोना के खिलाफ शरीर में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का विकास होता है। इससे एक तो लोग आसानी से दोबारा संक्रमण की चपेट में नहीं आते हैं। अगर संक्रमित होते भी हैं तो रोग का प्रभाव उनके शरीर पर कम होता है। इससे उन्हें कम जोखिमों का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने टीकाकरण के बाद भी सभी मीडिया कर्मियों को मास्क का उपयोग व हाथों की नियमित सफाई व शारीरिक दूरी का ध्यान रखने के लिये प्रेरित किया।


अफवाहों को नजर अंदाज टीका लगाना जरूरी
 

टीका का पहला डोज लेने के बाद वरीष्ट पत्रकार विष्णुदेव झा बेदी ने कहा कि 66 साल की उम्र में उन्होंने टीका का संपूर्ण डोज लिया हैं। टीका लेने के बाद उन्हें अब तक किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कोरोना टीका को लेकर किसी तरह के अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए बढ़-चढ़ कर लोगों से टीका लगाने की अपील की। टीका लगाने के पश्चात दैनिक भाष्कर के वरीय संवाददाता व ब्यूरो अमोद शर्मा ने कहा कोरोना टीका को लेकर लोग बेवजह कई तरह की भ्रांतियों के शिकार हैं। टीका लेने के बाद वे पहले की तरह ही बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पूरे देश में फिर से अपना पांव पसार रहा है। इसलिये लोगों को कोरोना का टीका प्राथमिकता के आधार पर लगाना चाहिये। ताकि इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके। इसी क्रम में टीका का पहला डोज लेने के बाद वरीय पत्रकार मुर्शीद रेजा ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिये 45 साल से अधिक उम्र के तमाम लोगों को टीका लगवाना अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि टीका लेने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़ कर टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील की।

कोरोना के 19 नये मामले मिले, बढ़ायी गयी सतर्कता 

कोरोना संबंधी मामलों की जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम रेहान असरफ ने कहा कि बुधवार को जिले के विभिन्न कोविड जांच केंद्रों पर हुई जांच में संक्रमण के 19 नये मामले सामने आये हैं। इससे पहले मंगलवार को भी जिले में संक्रमण के 12 मामले सामने आये थे। जिले में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ कर 55 हो गया है, जो संक्रमण के तेजी से प्रसार को दर्शाता है। डीपीएम ने कहा फारबिसगंज व अररिया प्रखंड को संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिये जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। जिले में बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देर शाम समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया जाना है। इसमें इसे लेकर कारगर रणनीति पर चर्चा होनी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now