Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मीरगंज- दो सगे भाइयों के जमीनी विवाद में रोकथाम कर रही महिला धारदार हथियार की आयी चपेट में मौत

  पूर्णिया। सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि पंचायत में जमीनी विवाद में रोकथाम करने आयी महिला की हत्या की बात प्रकाश में आया है । मृतक महिला क...



 पूर्णिया। सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि पंचायत में जमीनी विवाद में रोकथाम करने आयी महिला की हत्या की बात प्रकाश में आया है । मृतक महिला की पहचान 43 वर्षीय जीरा देवी पति बिजल साह के रूप में हुआ । ज्ञात हो कि पारसमणि पंचायत के वार्ड नं0-03 में वर्षो से चल रहे जमीनी विवाद में सुरेश साह एवं उपेन्द्र साह उर्फ बेलतोर दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं । जो जमीनी विवाद लेकर प्रायः आपस में लड़ते रहते थे । जिससे केस फौजदारी होते रहता था । शनिवार को दिन के डेढ़ बजे दोनों भाइयों में विवाद शुरू होने वाला था कि पड़ोस के 43 वर्षीय बिजल साह की पत्नी जीरा देवी ने रोकथाम का प्रयास करने लगी इसी दरम्यान गुस्से में आकर 50 वर्षीय उपेन्द्र साह उर्फ बेलतोर ने धारदार कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया ।


जिसके चपेट में 43 वर्षीय जीरा देवी आ गई । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई । एवं घटना स्थल पर ही कुछ देर में मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर सरसी थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर हमलावर 50 वर्षीय उपेन्द्र साह उर्फ बेलतोर को उसके पत्नी के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया । वहीं शव का शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक महिला को एक पुत्र एवं एक पुत्री है । घटना के बाद गांव के लोग काफी आक्रोशित थे । एवं अपना गुस्सा प्रशासन पर दिखा रहे थे क्योंकि लंबित मामले को लेकर इसतरह की घटना का मौका मिला । वहीं मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था । मौके पर मुखिया दीपशिखा कुमारी, समाजसेवी, राकेश रौशन, मुकेश साह, दीपक साह ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया । धमदाहा प्रतिनिधि सोनू कुमार झा

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now