Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हुई मौत, चालक ट्रैक्टर छोड़ कर हुआ फरार

पटना सिटी। महिला की मौत बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। हालांकि घटना को अंजाम देकर ट...


पटना सिटी।
महिला की मौत बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। हालांकि घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के छोटी बाजार मुगलपुरा निवासी मोहम्मद इस्माइल उर्फ जहांगीर की मोसमात बेबी खातून के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए नंदा मेडिकल कॉलेज में करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतिका के पुत्र मोहम्मद नसीम ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी मां ने यह कह कर घर से निकली थी कि उन्हें कुछ काम से बोरी दास की भट्ठी जाना है। इसके बाद यह हादसा हो गया। इधर स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश होने से अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। मगर पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे रहती है। आखिर नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश कैसे मिल जाता है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now