पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना पर लगाम लगाए जाने को लेकर कुम्हरार के भाजपा विधायक अरुण सिन्हा ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना पर लगाम लगाए जाने को लेकर कुम्हरार के भाजपा विधायक अरुण सिन्हा ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर भाजपा विधायक ने पटना सिटी के बाजार समिति इलाके में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़क से लेकर दुकान और बाजारों में विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।

इस मौके पर भाजपा विधायक में कोरोना को हर हाल में भगाए जाने का संकल्प लिया। आम लोगों से भी अपने अपने इलाके में विशेष साफ सफाई अभियान चलाए जाने को कहां ।



