Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डिवाइडर में टक्कड़ होने से कार पलटा, मौत

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के वाटर पार्क के समीप फोरलेन पर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराया, जिससे का...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के वाटर पार्क के समीप फोरलेन पर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराया, जिससे कार ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वही कार सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।






https://youtu.be/C80EtnFwXHo




मृतक की पहचान सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी मोहम्मद अब्दुल सलाम के रूप में की गई है, जो भाड़े की गाड़ी चलाने का काम करते थे। बताया जाता है कि मोहम्मद अब्दुल सलाम एक महिला यात्री को कार में बैठा कर फतुहा से पटना की ओर आ रहा था, इसी दौरान वाटर पार्क के समीप फोरलेन पर उसने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते कार डिवाइडर से जा टकराया।













डिवाइडर से टकराते ही हाई स्पीड कार बीच सड़क पर पलट गई, हादसे में मोहम्मद सलाम की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वही महिला सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now