Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चुनाव निकट देख नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राज्य की जनता याद आ रही है : अरविंद निषाद

पटना (न्यूज सिटी)। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के चंपारण के दौरे पर प्रतिक्रिया द...


पटना (न्यूज सिटी)। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के चंपारण के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के अपने ऊपर लगे हुए ठप्पा आपदा या सदन कि कार्यवाही से अनुपस्थित रहने काष को समाप्त करने के लिए इन दिनों राज्य के कुछ जिलों में जा रहे हैं।





श्री निषाद ने कहावत का उदाहरण देते हुए बताया कि ‘‘फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन’’ तेजस्वी यादव के ऊपर आम जनता ने आपदा,सदन की कार्यवाही से अनुपस्थित रहने तथा राज्य से बाहर रहने पर तेजस्वी यादव के कार्यशैली पर पहली प्रतिक्रिया के रूप में उन्हें भिन्न भिन्न प्रकार के नामों से नवाजा है। चुनाव निकट देख राष्ट्रीय जनता दल एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राज्य की जनता याद आ रही है। पटना जलजमाव में पटना की सड़कों पर कहीं नजर नहीं पढ़ने वाले राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव चम्पारण एवं दरभंगा जिले में राजनैतिक भ्रमण कर जनता को भरमाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। बाढ़ की प्राकृतिक आपदा झेल रहे बिहार के कुछ जिलों के लोगों को राज्य सरकार की ओर से सामुदायिक भोजन के साथ मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराया गया है। प्रति परिवार ₹6000 भी बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राज्य सरकार मुहैया करा रही है।





श्री निषाद ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी (माता-पिता) सरकार की गलतियों के लिए माफी तो मांग रहे हैं परंतु उन्हें बाढ़ राहत घोटाला, अलकतरा घोटाला, चारा घोटाला सहित दर्जनों घोटाले उन्हें याद नही है।श्री लालू प्रसाद इलियास हुसैन तथा तत्कालीन वार्ड रात घोटाला के समय  पटना के जिलाधिकारी रहे को भी जेल की हवा खानी पड़ी। जल संसाधन मंत्री संजय झा तथा जल संसाधन विभाग पर बेबुनियाद आरोप लगाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य की जनता के बीच अपनी छवि छिछलेदार नेता की बना रहे हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now