Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की बच गई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

पटना (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की कुर्सी बच गई। उनके खिलाफ पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो खारिज हो गय...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की कुर्सी बच गई। उनके खिलाफ पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो खारिज हो गया। हालांकि प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 4 वोट पड़े। एसकेएम हाल में अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक में पटना नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद थे।





बता दें कि बीते 17 जुलाई को 41 पार्षदों के गुट ने मेयर पर कई आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया था। वही कोरोना संक्रमण के बीच आज ऐहतियात बरतते हुए एसकेएम हाल में बैठक का आयोजन किया गया था। लेकिन मेयर के समय पर नहीं आने से नाराज होकर विरोधी गुट के पार्षद वाकआउट कर बैठक से चले गए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर जान बूझकर देर से पहुंचीं, क्योंकि उनके पास बहुमत नहीं है। हालांकि मेयर गुट के पार्षद कैलाश यादव ने विरोधी गुट के पार्षदों द्वारा दिये गए बयान को खंडन किया है।









जीत हासिल करते ही मेयर सीता साहू ने बताया कि विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जो खारिज हो गया और मैं जीत गयी। मैंने पहले भी पटनावासियों के लिये काम किया है और आगे भी करती रहूंगी. विपक्ष के पास पूरी संख्या नही थीं और वो हार गए। हालांकि बैठक के बाद जीत से उत्साहित मेयर गुट के पार्षदों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के तय मानक सीमा भूल कर सोशल डिस्टेसिंग के नियम की धज्जियां उड़ाते दिखे।





गौरतलब है कि पार्षद मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान पार्षद राजकुमार गुप्ता, पार्षद किरण मेहता एवं पार्षद सीमा वर्मा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बात रखी गई। पार्षद डॉ. आशीष कुमार सिन्हा एवं पार्षद श्री इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में बात रखी गई।बैठक में कुल 62 वार्ड पार्षदों द्वारा उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं 08 पार्षदों ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर वोट दिया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now