पटना सिटी (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज पटना सिटी का दौरा कर कंगन घाट स्थित पर्यटक सूचना केंद्र भवन में बने आइसोलेशन सेंट...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज पटना सिटी का दौरा कर कंगन घाट स्थित पर्यटक सूचना केंद्र भवन में बने आइसोलेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य पांडे ने पीपीपी कीट पहन कर सेंटर में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी को लेकर सेंटर में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार कोविड मरीजो के सही उपचार को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
वही दूसरी ओर आईएमए (IMA) द्वारा आईजीआईएमएस (IGIMS) को कोविड अस्पताल घोषित किए जाने की मांग के संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री का कहा की राज्य सरकार ने एम्स और एनएमसीएच को पूरी तरह कोविड डेडीकेटेड अस्पताल बनाया है। वही पीएमसीएच में भी 100 बेड़ो का अलग से कोविड वार्ड बनाया गया है, जहां कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री का कहना था कि कोरोना मरीजो के अलावे अन्य मरीजों के उपचार की व्यवस्था करना सरकार का दायित्व है।

कल से लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर जा रहे है। वही इस संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारी मामले को लेकर लैब टेक्नीशियन यूनियन के संपर्क में है। इस दौरान मंत्री ने कोरोना को लेकर राज्य सरकार द्वारा हर पहलुओं पर काम किए जाने की बात कहा।



