Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जातिसूचक व अमर्यादित भाषा के प्रयोग करने के खिलाफ वैश्य समाज ने जदयू विधायक का फूंका पुतला

पटना सिटी। जदयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा वैश्य समाज के प्रति जातिसूचक अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के खिलाफ पटना सिटी वैश्य समाज में आक्र...


पटना सिटी।
जदयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा वैश्य समाज के प्रति जातिसूचक अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के खिलाफ पटना सिटी वैश्य समाज में आक्रोश व्याप्त है। आज पटना सिटी के वैश्य समाज द्वारा विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थानीय मारूफगंज, पूरब दरवाजा से आक्रोश मार्च निकाला। जिसमें जदयू विधायक गोपाल मंडल का पुतला लेकर अशोक राजपथ पर हाजीगंज, चम्डोरिया, हरमंदिर होते हुए स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पटना सिटी पहुंच कर विधायक का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के उपरांत सभा में परिणित सभा को संबोधित करते हुए बलराम चौधरी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहकर गैर जिम्मेदाराना और असामाजिक तत्व जैसा भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक गोपाल मंडल को सार्वजनिक रूप से वैश्य समाज से माफी मांगने, अभिलंब नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो नैतिकता और कानून के तहत काम करने की ढ़ीढ़ोरा पीटते रहते हैं वे गोपाल मंडल के इस कृत्य पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ? अगर मुख्यमंत्री जी इस पर अभिलंब कोई निर्णय नहीं लेते हैं पटना सिटी के वैश्य समाज आंदोलन के लिए बध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री और जदयू नेताओं की होगी। 


उक्त कार्यक्रम में मुन्ना जायसवाल, मिथिलेश कुमार, जयसवाल, विक्रम शाह, आलोक शाह, विजय जायसवाल, देव रतन प्रसाद, अरविंद जायसवाल, प्रिंस कुमार राजू, लीलाधर जी, सुरेश केसरी, अनु भरतिया, अमरेंद्र नारायण, मंटू, आजाद, उपेंद्र जयसवाल, अरविंद साह, ज्योति शाह, राजू जायसवाल, ओमप्रकाश आजाद, विश्वनाथ जयसवाल के अतिरिक्त सैकड़ो व्यवसाई शामिल थें।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now