Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लखीसराय में 17 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

    14 और 21 मार्च को दो पालियों में हो गी परीक्षा, 11,650 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी    लखीसराय : केंद्रीय च...


 
 14 और 21 मार्च को दो पालियों में हो
गी परीक्षा, 11,650 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी 

 लखीसराय : केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा 14 और 21 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। मुख्यालय में 17 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। कुल 11,650 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5825 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिह एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगी। 

 सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र 

 डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लखीसराय विद्या भवन बालिका विद्यापीठ लखीसराय केएसएस कॉलेज लखीसराय राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय लखीसराय महिला विद्यामंदिर उच्च विद्यालय लखीसराय संत जोसेफ स्कूल लखीसराय स्काई विजन पब्लिक स्कूल लखीसराय महिला कॉलेज बड़हिया श्री रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय बालगुदर एसआर जेआरएस प्लस टू विद्यालय बड़हिया श्री दुर्गा उच्च विद्यालय लखीसराय केआरके हाई स्कूल लखीसराय आर. लाल कॉलेज लखीसराय पुरानी बाजार उच्च विद्यालय लखीसराय उच्च विद्यालय बड़हिया नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now