Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, कई बाइक समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख

पटना सिटी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला गली स्थित कबाड़ी की गोदाम में भीषण आग लग गयी। आगलगी की घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी का म...


पटना सिटी।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला गली स्थित कबाड़ी की गोदाम में भीषण आग लग गयी। आगलगी की घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया। आग का प्रचंड रूप देखते ही आसपास में रहने के लोग अपने घरों से बाहर निकल कर भागने लगे। आगलगी वही स्थानीय लोगों ने आगलगी की घटना की सूचना फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड की दी। 


सूचना मिलते ही फायर कर्मी दमकल की 03 गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काफी प्रयास किया। परन्तु आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 07 अन्य गाड़ियां को भी मौके पर बुला लिया गया। तब जाकर दमकल की 10 गाड़ियां बेकाबू हुए आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। बताया जाता है कि इस आगलगी में कबाड़ी के गोदाम में रखा कई बाइक भी जलकर नष्ट हो गया। साथ ही बताया जाता है इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। फिलहाल आगलगी किन कारणों से हुई है, इसका पता नही चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही हैं कि कबाड़ी के गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। 


वही इस घटना के तुरंत बाद पुलिस के सहयोग से आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हौ। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जाँच में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now