Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्रीनगर प्रखंड के महादलित टोले में नेताजी की मनाई गई 125 वीं जयंती

पूर्णिया। जिला के श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। स्वामी विवेकानंद युवा क्...


पूर्णिया।
जिला के श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। स्वामी विवेकानंद युवा क्लब की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पदयात्रा आदि कार्यक्रम के जरिये जयंती मनाई. कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र पूर्णिया के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुन्ना कुमार ने कहा कि नेताजी फॉरवर्ड ब्लॉक के संस्थापक के साथ साथ वे विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए भी याद किए जाते हैं। वही मौके पर एनवाईवी कुंती कुमारी ने बताया कि देश की आजादी में अंग्रेजी शासन खत्म करने के लिए नेताजी को हमलोग हमेशा याद करते रहेंगे। इस अवसर पर युवाओं एवं युवतियों को बताया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए नेता जी ने तुम मुझे खून दो और मैं तुझे आजादी दूंगा का नारा दिया था। इस दौरान क्लब अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मजबूत और आत्मनिर्भर बनने में सेनाओं की तरह नेहरू युवा केंद्र विभिन्न परिस्थितियों में समय-समय पर सेवा भाव से युवाओं द्वारा जागरूकता का कार्य करते आ रहे हैं। इस मौके पर रविंद्र कुमार, गुंजन कुमार, शनि देव, जनार्दन प्रसाद समेत एनवाईवी के सदस्य मौजूद रहे।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now