नौबतपुर । नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवां गांव के पास शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने पैदल जा रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें...
नौबतपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवां गांव के पास शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने पैदल जा रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। यह घटना गुरुवार की सुबह में हुई। दोनों घायलों की पहचान गोनवां निवासी टुनटुन मोची के पत्नी और उसके पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसे धुनाई कर दी। जिसमें वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आरोपी को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए नौबतपुर अस्पताल में भर्ती कराया। थानेदार सम्राट दीपक ने कहा इस मामले की छानबीन की जा रही है।




