पूर्णिया। बायसी से भाजपा प्रत्याशी रहे विनोद यादव की लूटी गई स्कॉर्पियो को पूर्णियाँ पुलिस ने खगड़िया से बरामद कर लिया है।इस मामले में पुल...
पूर्णिया। बायसी से भाजपा प्रत्याशी रहे विनोद यादव की लूटी गई स्कॉर्पियो को पूर्णियाँ पुलिस ने खगड़िया से बरामद कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो की बरामदगी में टेक्निकल सेल का सबसे अहम योगदान रहा है।मालूम हो कि 8 मार्च को भाजपा प्रत्याशी विनोद यादव जब पटना से भाजपा कार्यसमिति की बैठक से वापस लौट रहे थे, उसी दिन उनके ड्राइवर अनिल कुमार सिंह से अपराधियो ने गाड़ी ओवरटेक कर स्कॉर्पियो लूट लिया था और ड्राइवर का हाथ पैर बाँधकर हरदा फ़रियानी के समीप छोड़ दिया था।कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूर्णिया दयाशंकर द्वारा टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामानों की बरामदगी का निर्देश दिया गया था। चुकी गाड़ी किसने लूटी है इसका पता नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस शाखा की मदद ली और उस रात क्राइम वाले जगह का मोबाइल का डंप डेटा एकत्रित किया। जिसके बाद उपलब्ध मोबाइल नंबर से पुलिस अपराधियो तक पहुँच गई।मामले की जाँच करते पूर्णिया पुलिस खगड़िया पहुँच गई और वहाँ सोनू कुमार पिता अशोक कुमार साकिन कुल्हरिया थाना परबत्ता जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर लिया।रिपोर्ट -अलोक कुमार




