Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी मंडलाध्यक्ष ऑक्सीजन बैंक का किया अवलोकन

 पटना सिटी। किसी रोगी को ऑक्सीजन की कमी ना हो, उसकी पूर्ति यथाशीघ्र हो .... इस सेवा - भाव कार्य को लेकर रोटरी सिटी सम्राट के अथक प्रयासों स...

 पटना सिटी। किसी रोगी को ऑक्सीजन की कमी ना हो, उसकी पूर्ति यथाशीघ्र हो ....

इस सेवा - भाव कार्य को लेकर रोटरी सिटी सम्राट के अथक प्रयासों से चलाये जा रहे "ऑक्सीजन बैंक" का रोटरी इंटरनेशनल क्लब आर आई  3250 के मंडल अध्यक्ष (DG)श्री रंजन गंगोत्रा द्वारा  गुरुगोविंद पथ स्तिथ कुमार होम्स सेंटर का अवलोकन किया गया।
पूर्व अध्यक्ष रो. संजीव कुमार यादव ने रोटरी अंतरराष्ट्रीय क्लब आर आई 3250 मंडलाध्यक्ष (DG) रंजन गंगोत्रा  अंग बस्त्र एवं गीता पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।
ऑक्सीजन बैंक अवलोकन करते हुए श्री रंजन ने कहा कि कोरोना के विषम परिस्तिथि में सम्पूर्ण बिहार-झारखंड क्लब में रोटरी सिटी सम्राट अद्वितीय कार्य किया है।



संयोजक रो संजीव यादव ने बताया कि कोरोना के संकट काल मे रोटरी सिटी सम्राट लगभग 50 रोगियों को रक्तदान एवं 75 रोगियों को ऑक्सीजन सिलेंडर सहयोग कर सेवा प्रदान किया।ऑक्सीजन बैंक के चार सेंटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात,सचिव रो राजीव कुमार,चार्टर विजय यादव,पूर्व अध्यक्ष संजय सिन्हा, कुमुद रंजन,राजेश कुमार एडवोकेट, विनय लम्बा,रामकुमार, प्रकाश वर्णवाल,देवराज बल्लभ,ओ पी जयसवाल, बी एन कपूर सहित दर्जनों रोटेरियन सक्रिय दिखे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now