Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी पटना सिटी सम्राट सिर्फ नाम ही नही, काम में भी सम्राट है : राजन गटोत्रा

पटना। रविवार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के मंडलाध्यक्ष रो• राजन गंडोत्रा जी ने रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा किए गए विभिन्न गतिविधियों का ...


पटना।
रविवार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के मंडलाध्यक्ष रो• राजन गंडोत्रा जी ने रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा किए गए विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। जिसमें पटना सिटी सम्राट के द्वारा चलाए जा रहे ऑक्सीजन बैंक का मुआयना किया एवं गरीबों का स्वरोजगार के लिए एक नई ई- रिक्शा, साइकिल टूल- किट क्लब के द्वारा मंडल अध्यक्ष के हाथों दिया गया। तत्पश्चात उन्होंने क्लब के द्वारा गरीबों की सहायता हेतु चलाए जा रहे निशुल्क पैथोलॉजिकल जांच सेंटर का मुआयना किया। आगे उन्होंने क्लब के द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी बाले गोलवारा हॉस्पिटल का मुआयना करते हुए क्लब द्वारा चलाए जा रहे हैप्पी स्कूल का अवलोकन किया हैप्पी स्कूल का मुआयना करते हुए उन्होंने इसकी ह्रदय से सराहना की साथ हैं फर्श और दीवार को प्लास्टर के लिए भी क्लब सदस्यों से आग्रह किया। 


अवलोकन के उपरांत मंडलध्यक्ष ने परंपरागत क्लब मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी सत्र 2020-21 के अध्यक्ष रो• सुधीर प्रभात एवं सचिव रो• राजीव कुमार की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। इन लोगों के द्वारा कोरोना काल के विपरीत परिस्थिति के होते हुए भी सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा पूरे डिस्ट्रिक्ट 3250 में टॉप 10 क्लब में रोटरी पटना सिटी सम्राट को रखा। इस दौरान मंडलध्यक्ष ने क्लब के सभी सदस्यों के बीच सद्भाव एवं आपसी मेलजोल की भी काफी प्रशंसा की।

इस अवसर पर क्लब का ए जी रो• प्रकाश बरनवाल, चार्टर प्रेसिडेंट रो• विजय कुमार यादव, कार्यक्रम के संयोजक रो• संजय सिन्हा, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर राजेश कुमार, पूर्व ए जी रो• संजीव यादव, रो• राजेश दीवान, रो• विनोद कुमार झुनझुनवाला, रो• गोविंद चौधरी, रो• बी एन कपूर, रो• एहतेशाम हक, रो• रामकुमार, रो• राधे राठी, रो• प्रमोद कुमार, रो• ओ पी जायसवाल, रो• देवराज बल्लभ, रो• पूर्व अध्यक्ष दिनेश भदानी, रो• कुमुद रंजन, रो• उत्कर्ष प्रकाश, रो• सचिन कुमार, रो• राजकिशोर, रो• अभिषेक पैट्रिक, रो• अभिषेक राज आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now