पटना। आज पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनाल गंज गाय घाट में आगामी बारह फरवरी राधा कृष्ण स्थापना दिवस समारोह को सफलता पूर्वक स...
पटना। आज पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनाल गंज गाय घाट में आगामी बारह फरवरी राधा कृष्ण स्थापना दिवस समारोह को सफलता पूर्वक सफल बनाने हेतु अहम बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इस बैठक में मंदिर के सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, सह कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर, पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय, विधि व्यवस्था प्रभारी छोटू गिरी, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद, संरक्षक मिथलेश शर्मा, समाज सेवी मधु मंजरी, पंकज कुशवाहा, गुंजन कुमार, शिधार्थ भारद्वाज ,गुंजन कुमार ,संजय मलंकार, मुन्ना सरकार एवं कई अन्य प्रमुख साथी गण मौजूद थे ।




