Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नगर परिषद बनाए जाने पर संपतचक प्रखंड के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

पटना। पटना जिला के सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के अजीमचक गांव मे पंचायत राज बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हु...


पटना।
पटना जिला के सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के अजीमचक गांव मे पंचायत राज बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शालिक प्रसाद रॉय ने बताया कि प्रखंड के सात पंचायत से सरकार चार पंचायत कनौजी कछुआरा, सोना गोपालपुर, बैरिया कर्णपुरा एवं भेलवाड़ा दरियापुर नगर पंचायत को राज्य सरकार द्वारा नगर परिषद बनाया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय जनता में काफी आक्रोश है। इस दौरान स्थानीय लोगों में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी ल
गाते हुए नगर परिषद बनाए जाने का विरोध जताया। 

बैठक में शामिल लोगों ने कहा की राज्य सरकार सिर्फ राजस्व उगाही को लेकर नगर पंचायतों को नगर परिषद में सम्मिलित कर रही हैं। जबकि बैठक स्थल से चार किलोमीटर की दूरी तक कृषि योग्य भूमि है तो इस कृषि योग्य भूमि का शहरीकरण किस आधार पर सरकार कर रही है। सरकार फर्जी आंकड़ा तैयार कर इसे पूर्ण विकसित क्षेत्र घोषित करके इसे शहरीकरण घोषित करके जनता आम आवाम से राजस्व उगाही करने की नीति बनाई है, इसका विकास से कोई लेना देना नहीं है। क्या गांधीजी का सपना यही था? गांधीजी का सपना था ग्राम स्वराज। क्या ग्राम को विकसित नहीं किया जा सकता है? विकास की यह कैसी नीति है? सिर्फ शहरों को ही विकसित किया जा सकता है, तो क्या ग्राम को विकसित नहीं किया जा सकता है। विकास की यह कैसी नीति है, हमारे ग्राम को विकसित किया जाए, हमारे किसानों और मजदूरों को बचाया जाए। अभी हाल फिलहाल में सरकार ने किसान सम्मान योजना लागू की है, अगर यह पंचायत को नगर परिषद बना दी जाएगी तो यहाँ के किसान किसान सम्मान योजना से वंचित हो जाएगी। ग्राम पंचायत नगर परिषद बन जाएगा तो लोगों को रोजगार मिलना बंद हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर लोगो ने कहा कि सरकारी आंकड़े के अनुसार जब नगर पंचायत विधिन्न कर दिया गया सरकारी नियमानुसार तो फिर वर्तमान समय में कनौजी कछुआरा पंचायत में पैक्स का चुनाव किस आधार पर हो रहा है। इसी से सरकार की मंशा साफ झलकता है की सरकार उपरोक्त नगर पंचायतों को पंचायत और नगर परिषद का दर्जा खत्म कर उससे सिर्फ राजस्व भाई का एक जरिया बना रही है।


बैठक में सोना गोपालपुर के पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, सरपंच संजीत कुमार, पैक्स अध्यक्ष अखिलेश सिंह, किशोरी लाल यादव, जदयू नेता पप्पू यादव, उपेंद्र नारायण सिन्हा, सूर्यदेव सिंह, अनिल यादव, धीरज कुमार चौहान, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, कपिल चंद्रवंशी, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य रामप्रवेश यादव, अभय यादव, हरदेव यादव, सतीश यादव, लल्लू यादव, ओम प्रकाश चौटाला एवं नन्हे यादव आदि उपस्थित रहे।

पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now