Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पशुपालन क्षेत्रीय निदेशक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का किया आयोजन

पूर्णिया। पशुपालन क्षेत्रीय निदेशक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी...


पूर्णिया।
पशुपालन क्षेत्रीय निदेशक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज के साथ-साथ पूर्णिया क्षेत्र के अंतर्गत चारों जिले के पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारी थे। जो मौके पर उपस्थित होकर क्षेत्रीय निदेशक को भावभीनी विदाई देते हुए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए डॉक्टर फिरोज अख्तर शल्य चिकित्सक अररिया ने उनके कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर पशुपालन पदाधिकारी अररिया ने कहा कि डॉ. जय प्रकाश नारायण हम लोगों के गार्जियन स्वरूप थे। 


इस मौके पर डॉक्टर आनंदी प्रसाद सिंह जिला पशुपालन पदाधिकारी कटिहार ने कहा कि उनसे आत्मीय लगाव हो गया है। जो इंसान के लिए बहुत मायने रखता है। वहीं दूसरी तरफ इस अवसर पर बिहार पशु चिकित्सा संघ के द्वारा डीएलएमस के माध्यम से ऐप द्वारा उपस्थिति दर्ज करने का विरोध करने का निर्णय लिया गया। बिहार पशु चिकित्सा संघ के सचिव डॉ. साकेत कुमार ने इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से इस मामले में गहन बातचीत किया।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now