Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में पहले महिला को चाकू से गोदकर की हत्या, फिर ठिकाने लगाने के लिए शव को फेका गड्ढे में...

पटना। राजधानी पटना में अपराधियों द्वारा की किसी भी आपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। जिस कारण से आए दिन हत्या, लूट एवं छिनतई...


पटना।
राजधानी पटना में अपराधियों द्वारा की किसी भी आपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। जिस कारण से आए दिन हत्या, लूट एवं छिनतई जैसी घटनाएं आम होती दिख रही है। ताजा मामला पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र की है, जहां कमरजी गाँव के खण्डदा से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। वही शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया। वहीं शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने आनन फानन में गौरीचक थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम में भेज दिया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गौरीचक थाना अंतर्गत कमरजी गांव के खंध्धा से एक अज्ञात महिला का शव प्राप्त हुआ है। महिला का शव देखने से प्रतीत होता है कि महिला को अपराधी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है और उसके चेहरे पर भी चोट का निशान है। शव के पास से‌ चप्पल और चाकू भी बरामद किया गया। जिससे प्रतीत होता है कि महिला का इसी चाकू से हत्या की गई है। साथ ही पुलिस में बताया कि महिला के शव देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने उसके साथ दुशकर्म भी किया गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही पुलिसिया तफ्तीश में जाँच के बाद हीं आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सकेगी। 

पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now