पटना सिटी : अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान के तहत पूर्व मंत्री एवम क्षेत्रीय विधायक श्री नंद किशोर य...
पटना सिटी : अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान के तहत पूर्व मंत्री एवम क्षेत्रीय विधायक श्री नंद किशोर यादव ने आज मंगल तालाब स्थित अनुसूचित जाति बस्ती का भ्रमण किया।
राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे' के पुराने संकल्प को दुहराते हुए समाज के अति कमजोर वर्ग के लोगों ने उदारता पूर्वक यथाशक्ति समर्पण राशि प्रदान की । अपने संपर्क अभियान के दौरान श्री यादव ने मंदिर निर्माण के प्रति अनुसूचित जाति के लोगों की समर्पण-भावना को देख भावविभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि समाज के इस अति कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए एनडीए की सरकार सतत प्रत्यनशील है। श्री यादव ने कहा कि मंदिर निर्माण पर लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। इसके लिये पांच लाख गांव-टोले में संपर्क कर 11 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। जिसमें अपार सफलता मिल रही है।इस अभियान में अन्य लोगों के अलावा सर्वश्री सन्नी यादव, नवल किशोर सिन्हा, राजेश साह, मनोज सोनवान,अंजय कुमार, दीपक जी , मनोज यादव, बलराम माथुरी आदि शामिल थे।





