Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने पांच मंत्र को बताया जीवन के सफलता का रहस्य

पूर्णिया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा पूर्णिया में एक नया शुरुआत किया गया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला ...


पूर्णिया।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा पूर्णिया में एक नया शुरुआत किया गया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना साह को निर्देशित था की ऐसा परिवार जहां कोई शराब का सेवन ना करता हो, उसके यहां बाल श्रमिक ना हो, उसके परिवार में कोई अपराधी ना हो, उसके परिवार ने अपने बेटा बेटी के शादी में तिलक दहेज न लिया हो। जिस परिवार में बाल विवाह न हो। ऐसे तमाम परिवार को सम्मानित करने का कार्य करेंगे। जिला महिला मोर्चा के पूर्व महामंत्री सीमा साहा समाजसेवी एवं दूसरी गीता जयसवाल समाजसेवी को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उन्हे पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप जयसवाल, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा उपस्थित थे. वही जिला भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश, मीनाक्षी सिन्हा अनुपमा झा, स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के सचिव पंकज कुमार मौके पर मौजूद रहे। जहां ये सारे पांच मन्त्र सुखी जीवन का आधार बताया गया है जो मौके पर चर्चा का विषय भी था। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया की वे इन 5 मंत्रों को अपने घर के दरवाजे पर बोर्ड में लिखकर टांग दें। दहेज प्रथा मुक्त, बाल विवाह मुक्त, बाल श्रमिक मुक्त, अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त परिवार को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सरकार के मिशन स्वच्छता, योग एवं आयुर्वेद युक्त, स्वरोजगार एवं रोजगार युक्त, प्रकृति युक्त, विरासत युक्त 5 संकल्पों को जनमानस तक पहुंचाने का अपील भी किया।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now