पटना सिटी। एनएमसीएच में एक सौ बेड के बने कोरोना नोडल सेंटर में भर्ती 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक मरीज को आईसीयू में रखा गया है, जबकि दूस...
पटना सिटी। एनएमसीएच में एक सौ बेड के बने कोरोना नोडल सेंटर में भर्ती 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक मरीज को आईसीयू में रखा गया है, जबकि दूसरे मरीज को जनरल वार्ड के ऑक्सीजन पर रखा गया है। अस्पताल में कुल 98 बेड खाली है। वहीं दूसरी ओर एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग लैब में आरटीपीसीआर के तहत 721 नमूनों की जांच की गई, जिसमें एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं पाए गए। वही गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में भी रैपिड एंटीजन किट से 17 नमूनों की जांच की गई जिसमें ओ कोई भी नमूने पॉजिटिव नहीं पाया गया। जबकिं आरटीपीसीआर के तहत भी 17 नमूनों को जांच के लिए आरएमआरआई भेजा गया है।




