रामगढ़ (कैमूर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देर शाम गोड़सरा गेट के समीप डीवाइडर से बाइक टकराने से दो युवक जख्मी हो गए। इस घटना में एक की स्थित...
रामगढ़ (कैमूर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देर शाम गोड़सरा गेट के समीप डीवाइडर से बाइक टकराने से दो युवक जख्मी हो गए। इस घटना में एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। आपको बताते चलें कि रविवार की देर शाम तकरीबन 7:45 पर रामगढ़ बाजार से अपने घर जा रहे हैं दो युवक कुमार बस से बचने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराए। जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तत्काल ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल में लाया गया। जहां एक की स्थिति नाजुक को देखते हुए रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी कमलेश सिंह का पुत्र निहाल सिंह (23 वर्षीय) व विनय चौधरी का पुत्र अभिषेक कुमार चौधरी (22 वर्षीय) है। वही कमलेश सिंह के पुत्र निहाल सिंह की स्थिति को नाजुक देखते हुए रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल की स्थिति नाजुक बताई जाती है।




