Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में रंगदारी मांगने के आरोप में तीन नामजद सहित 10 अज्ञात पर हुआ मामला दर्ज

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी राहुल कुमार ने दीदारगंज थाना में तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ 50 लाख रुप...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी राहुल कुमार ने दीदारगंज थाना में तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी जमीन पर मिट्टी की भराई कर रहे थे। तभी एक दर्जन से अधिक लोग हथियार से लैस होकर वहां पहुंच कर मिट्टी भराई का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। 

दीदारगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी राहुल कुमार के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार तीन लोग समेत दस अज्ञात को नामजद कराया गया है। तीन नामजद लोगो की पहचान दयाशंकर सिंह, संजीत सिंह व राजू सिंह आदि है। जबकि आठ - दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोप की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर अभियुक्तों ने जान से मारने की धमकी दी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now