पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज मोहल्ले से एक युवती के लापता होने की घटना प्रकाश में आया हैं। जिसके बाद पीड़ित परिजनो...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज मोहल्ले से एक युवती के लापता होने की घटना प्रकाश में आया हैं। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने युवती के गुमशुदगी की लिखित शिकायत आलमगंज थाना को दी। इसके बाद भी पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नही किए जाने को लेकर पीड़ित परिजनों ने काफी आक्रोश जताया है। इस संबंध में कार्रवाई में देरी होने पर रविवार को बिहार निषाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक सिंह निषाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल आलमगंज थाना पहुंच कर मामले पर त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की। श्री सिंह ने बताया कि अगर पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई नही की गई तो हमलोगों द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा।
घटना के संबंध में त्रिलोक सिंह ने बताया कि बेलवरगंज निवासी राजेश्वर महतो की 19 वर्षीय बेटी छह जनवरी को घर से कालेज के लिए निकली थी। लेकिन वह आज तक घर नहीं लौटी। थक-हार कर परिजनों ने आठ जनवरी को परिजनों ने आलमगंज थाना में युवती के लापता होने की सूचना दी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने बताया कि मामले में तीन युवकों पर शक है। इसी मामले में रविवार को हरिहर महतो, चंदन कुमार, बबीता देवी, अशोक महतो, उमेश महतो, गोपाल महतो, कलावती देवी, समीर महतो, सन्नी कुमार, बलराम महतो समेत कई लोगों ने पुलिस से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।





