Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अब त्रिपुरा में भी होगा जदयू का विस्तार : आरसीपी सिंह

पटना।   त्रिपुरा जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने आज पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह से मुलाकात की। श्री सुब्रत सेन के नेतृत्व म...


पटना।
 
त्रिपुरा जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने आज पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह से मुलाकात की। श्री सुब्रत सेन के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल में श्री जावेद मियां, श्री राजीव दास समेत कई नेता शामिल थे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र सिंह एवं श्री संजय वर्मा मौजूद रहे। श्री आरसीपी सिंह ने त्रिपुरा में पार्टी के विस्तार हेतु प्रतिनिधिमंडल के नेता श्री सुब्रत सेन को आज ही वहां का संयोजक मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र सिंह एवं श्री संजय वर्मा ने उन्हें इस आशय का पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू देश की एकमात्र पार्टी है जो गांधी, जेपी, लोहिया, अंबेडकर और कर्पूरी के सपनों को मूर्त रूप दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने इन्हीं महापुरुषों के विचारों और आदर्शों पर चलकर नए बिहार का निर्माण किया है। न्याय के साथ विकास की अवधारणा पर चलकर उन्होंने बिहार में सभी वर्गों, समुदायों और क्षेत्रों का एक समान विकास संभव किया है। हमें त्रिपुरा में भी इसी संकल्प के साथ लोगों के बीच जाना है और वहां पार्टी का विस्तार करना है। श्री सिंह ने आज फोन पर भी त्रिपुरा में जदयू के कई नेताओं से बात की।


प्रतिनिधिमंडल के नेता श्री सुब्रत सेन ने इस मौके पर कहा कि त्रिपुरा में लोग बड़ी उम्मीदों से श्री नीतीश कुमार की ओर देख रहे हैं। खासकर वहां के छात्र, युवा और महिलाएं बिहार में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जदयू से जुड़ना चाहते हैं। शीघ्र ही वहां पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन का विस्तार होगा।

राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र सिंह एवं श्री संजय वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि शीघ्र ही जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारी त्रिपुरा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। आगे चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह भी त्रिपुरा जाकर वहां के साथियों से मिलेंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now