पटना सिटी। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना सिटी के बाईपास थाना अंतर्गत बाहरी बेगमपुर के जगदेव पार्क के पास एक मकान में भीषण आग लग गयी।...
पटना सिटी। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना सिटी के बाईपास थाना अंतर्गत बाहरी बेगमपुर के जगदेव पार्क के पास एक मकान में भीषण आग लग गयी। वही आगलगी की घटना से आसपास के इलाके में भगदड़ की स्थिति मच गया। घटना के संबंध में गृह स्वामी श्याम नारायण मेहता के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि मेरे घर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद हमने आगलगी की सूचना आनन-फानन में फायर बिग्रेड को दी।
सूचना पाकर फायर कर्मी दमकल की तीन यूनिट गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। पीड़ित रोहित ने बताया कि इस अगलगी में लगभग पाँच लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।





