पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज इलाके में असामाजिक तत्वों ने सड़क पर खड़ी 5 मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिससे सभी मोटरसाइक...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज इलाके में असामाजिक तत्वों ने सड़क पर खड़ी 5 मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिससे सभी मोटरसाइकिल जल कर बुरी तरह नष्ट हो गया। घटना बीते रात मध्य रात्रि की है। बताया जाता है कि बीते देर रात लगभग डेढ़ से दो बजे के आसपास जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क के किनारे खड़ी 5 मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई,
जिससे सभी मोटरसाइकिल जलकर बुरी तरह नष्ट हो गया। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी सनकी व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जल्द ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।



