Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना एसएसपी ने 8 थानेदारों का किया तबादला, मालसलामी थानाध्यक्ष भी हुए लाइन हाजिर

पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस महकमे में भारी फेरबदल की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पटना के वरीय पुलिस अ...


पटना (न्यूज सिटी)।
बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस महकमे में भारी फेरबदल की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उपेंद्र शर्मा ने कई थानेदारों को इधर से उधर किया है। दरअसल, आज ही एसएसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर पटना के सभी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की थी और थानाध्यक्षों का परफॉर्मेश भी देखा था। मीटिंग के बाद जैसे ही थानाध्यक्ष अपने-अपने थानों में पहुंचे थे कि वैसे ही उन्हें तबादले की खबर मिली। किसी को हटाया नहीं गया है, सिर्फ मालसलामी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अपराध रोकने में नाकाम रहने पर ही मालसलामी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है। बाकी थानाध्यक्षों की सिर्फ अदला-बदली ही हुई है जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर जरूरी होता है। 


एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बुद्धा कॉलोनी थानेदार रविशंकर सिंह को कंकड़बाग का नया थानेदार बनाया है। जबकि कदमकुआं के थानेदार निशिकांत निशी बुद्धा कॉलोनी के नए थानाध्यक्ष बनाये गए हैं। वहीं पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष को बेउर थाने की कमान सौंपी गई। फतुहां थानाध्यक्ष को मालसलामी का नया थानेदार बनाया गया। जबकि एसएसपी ने मालसलामी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। दीघा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को फतुहां थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि राजेश कुमार को दीघा का नया थानेदार बनाया गया है। शास्त्री नगर थाना के थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह बनाए गए हैं। जबकि शास्त्री नगर के थानेदार विमलेंदु को कदमकुआं का नया थानेदार बनाया गया। बेउर के थानेदार फुल देव को डुमरा सर्किल इंस्पेक्टर की कमान सौंपी गई। डुमरा सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती को पत्रकार नगर थाने का नया थानेदार बनाया गया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now