Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में डंपर खलासी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया डंपर मालिक व चालक पर हत्या का आरोप

पटना/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एक डंपर खलासी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पालीगंज अनुमं...


पटना/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)।
राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एक डंपर खलासी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पालीगंज अनुमंडल के खीरी मोड़ थाना क्षेत्र निवासी राकेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र रितेश उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। मृतक पेशे से बालू ढुलाई करने वाले डंपर में खलासी का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रितेश डंपर में बालू लोड कर चालक मुन्ना के साथ पालीगंज से नौबतपुर आया हुआ था। जिसके बाद मृतक के परिजनों को कॉल पर सूचना मिली की रितेश को बिजली की करंट लग गई है। जिसे इलाज के लिए नौबतपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर परिजन फौरन ही नौबतपुर स्थित अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने रितेश को अस्पताल में खोजबीन किया। परंतु अस्पताल में परिजनों की मुलाकात रितेश से नहीं हो सकी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मियों से रितेश से संबंधित जानकारी लेना चाहा तो पता चला कि रितेश की मौत अस्पताल में ही हो गई थी। इसके बावजूद भी डंपर चालक और मालिक उसे पटना ले गए है। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने मृतक की शव की तलाश को लेकर पटना की ओर रवाना ही हुए थे कि उन्हें दीघा पुल के पास ही शव रखा पाया। लेकिन उस वक्त शव को छोड़कर डंपर चालक और मालिक मौके पर से फरार हो गए जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी नौबतपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर नौबतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने बताया कि रितेश की मौत बिजली के करंट लगने से नहीं हुआ है बल्कि सीना पर काफी चोट और सिर से खून भी बहा रहा है। 


पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रितेश की हत्या डंपर चालक मालिक और उन लोगों ने मिलकर की है और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए पटना ले जा रहे थे। वहीं इसके अलावा मृतक के परिजनों ने बताया कि रितेश की मौत होने के बाद डंपर मालिक ने एक लाख रुपया का प्रलोभन देते हुए पुलिस केस न करने की भी धमकी दिया था। 

घटना के संबंध में नौबतपुर थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मृतक की मौत प्रथम दृष्टया बिजली की करंट लगने से प्रतीत होती है लेकिन मृतक के परिजनों की तरफ से डंपर मालिक डंपर चालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने का लिखित आवेदन दी गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्पष्टीकरण हो सकेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now